मुसहर बस्ती में घूमकर 50 महिलाओं को दिया गया कंबल

बरसठी | पुरातन संस्कृति संरक्षण समिति की तरफ से आदमपुर मुसहर बस्ती के करीब 50 महिलाओं को हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार विपिन दुबे के हाथों कंबल दिलवाया गया।इस समय पड़ रही भीषण ठंढ़ में समिति द्वारा ऐसी मुसहर महिलाओं को चिन्हित किया गया था जो वृद्ध हो या जिसके पास छोटे छोटे बच्चे है।सभी को रविवार शाम को बस्ती में जाकर एक एक लोगो को कंबल दिया गया।पुरातन संस्कृति संरक्षण समिति कटवार द्वारा यह कंबल वितरण का दूसरा चरण था।इसके पूर्व कटवार में समिति द्वारा एकादशी के दिन 21 महिलाओं को पत्रकार विपिन दुबे व समिति के संरक्षक गंगा सिंह द्वारा कंबल देकर कंबल वितरण अभियान की शुरूवात की गई थी।इस अवसर पर पत्रकार ने कहा कि इस ठंड में गरीबो को कंबल वितरित कर समिति के सदस्यों ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है।समाज मे बहुत बड़े बड़े लोग है लेकिन सबको यह नेक कार्य करने का सौभाग्य नही होता।समिति के लोगों ने इस भीषण ठंड में गरीबो का सहारा बनकर उनके प्राणों की रक्षा की है।पत्रकार ने समिति के सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया।समिति के संरक्षक गंगा सिंह ने बताया कि एकादशी के दिन कंबल वितरण की शुरूआत की गयी है।इसके बाद बरसठी ब्लाक के कई गाँवो में समिति द्वारा चरण बद्ध तरीके से करीब 2 हजार गरीबो में कंबल वितरित किया जाएगा।इस अवसर गंगा सिंह,अजय सिंह मुन्ना, रोहित सिंह, नीलेश सिंह नीलू, शुभम सिंह, दिनेश पाण्डेय, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4848781334185455524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item