स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 6 से
https://www.shirazehind.com/2020/12/6_25.html
जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन केराकत के नार्मल स्कूल के मैदान पर आगामी 6 जनवरी से शुरू हो गया जिसका समापन 14 जनवरी को होगा। उक्त प्रतियोगिता केराकत स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित होता है। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि जो टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, वह संस्थापक दूधनाथ यादव मो.नं. 9670328179 एवं कोषाध्यक्ष सन्तराम मो.नं. 7905267176 से सम्पर्क कर सकते हैं। अध्यक्ष श्री साहू ने समस्त खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों से उक्त अवसर पर पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील किया है।

