धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस त्योहार
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_411.html
जौनपुर। सिद्दीकपुर में स्थित एक स्कूल में क्रिसमस त्योहार मनाया गया। इस वर्ष का अंतिम कार्य-दिवस होने के कारण विद्यालय में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। करोना के कारण इस वर्ष बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही इसलिए अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रवीण कुमार उपाध्याय एवं जया सिंह ने मंच संचालन किया। रामजी तिवारी ने क्रिसमस की भूमिका प्रस्तुत की। लिली पॉल एवं मंजू जायसवाल ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अरविंद कुमार मिश्र की अगुवाई में क्रिसमंगली गीत का गान किया गया जिसकी रचना विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने किया था। समीना फारूकी ने क्रिसमस एवं जीसस क्राइस्ट के बारे में बताया। बीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने समूह नृत्य किया। परवेज अहमद ने सांताक्लॉज के बारे में बताया एवं स्टेफी,श्रीया, आस्था एवं अभिषेक ने शांताक्लॉज के जीवन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।प्रियंका सिंह के नेतृत्व मेंश् झूमो नाचो खुशी से आजश् गान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।चंचल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।नीरज मिश्र के नेतृत्व में शुभकामना गीत गाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्टर ने संदेश में कहा कि सागर की खोज में नदियों का आना एक तजुर्बा है जबकि नदियों की खोज में सागर का आना एक अजूबा है और ईश्वर अपने भक्तों के कल्याण के लिए समय समय पर धरा पर अवतरित होता है। फादर ने धर्म, मर्म एवं कर्म की गूढ़ व्याख्या की तथा यह बताया कि कोई भी धर्म बुरा नहीं है,बुरा सिर्फ अधर्म है इसलिए हमें सब धर्मों का आदर करना चाहिए एवं प्रभु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इसी में हम सब का कल्याण है। इस कार्यक्रम की तैयारी में सिस्टर निकोलस,सिस्टर पी मैरी, सिस्टर जेनिफर,सिस्टर सावरी,शोभा सेबेस्टियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पीएस यादव,तब्बसुम , अंशू , सौरभ सिन्हा, गिरीश कुमार गुप्ता,कनीज , प्रियंका अशोक,प्रियंका श्रीवास्तव एवं आरिफ बुसरा आदि उपस्थित रहे।

