दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए

 जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के सभागार एवं विकास खण्ड शाहगंज में राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव द्वारा समाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। राज्यमंत्री द्वारा विकास खण्ड करंजाकला में 109 दिव्यांगों को 165 सहायक उपकरण जिसमें से 80 ट्राई साइकिल, 12 व्हील चेयर, 44 वैशाखी, 8 वाकिंग स्टिक, 8 श्रवण मशीन, 03 सीपी चेयर एवं 10 अन्य उपकरण एवं विकासखंड शाहगंज में 92 दिव्यांगों को 145 सहायक उपकरण जिसमें से 39 ट्राई साइकिल ,06 ओ. डब्ल्यू. एच. चेयर, 16 वैशाखी, 07 वाकिंग स्टिक, 56 श्रवण मशीन, 03 सीपी चेयर, 02 स्मार्ट केन,13 एम. एस. आई. ई. डी. कीट एवं तीन अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दिव्यांगों को सामान्य जीवन देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार के पास दिव्यांगों को सहायक उपकरण बाटने के लिए पर्याप्त बजट है । उन्होंने कहा कि प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी आंगनबाड़ी भी ऐसे असहाय लोगो को उपकरण दिलाने में सहायता करें , दिव्यांगों को समाज मे बराबरी का स्थान दिलाकर पुण्य के कार्य में भागीदारी बने।जो दिव्यांग उपकरण पाने से वंचित रह गए है वे पुनः रजिस्ट्रेशन कराकर सहायक उपकरण प्राप्त कर ले। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने बताया है कि जो दिव्यांग उपकरण पाने से वंचित रह गए है वे अपना आवेदन दे दे, जिससे जनवरी में उन्हें उपकरण दिलाया जा सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कारंजाकला वीर भानु सिंह,खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज अनुराग राय, एलिम्को के विनय कुमार मौर्य, अध्यक्ष प्रधान संघ करंजाकला सुनील यादव,पूर्व प्रमुख करंजकला जितेंद्र सिंह,मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6420159981256196959

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item