हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_609.html
नेवढ़िया(जौनपुर)शुक्रवार की सुबह दुकान पर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टे के बट से मारकर घायल कर पाँच हजार नगद व सोने चांदी के आभूषण को लेकर फरार हो गए। वही दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना को लेकर ब्यवसाइयो में काफी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार निवासी अमित सेठ अपने छोटे भाई अभिषेक सेठ के साथ मोटरसाइकिल से सोने चांदी की अपनी दुकान बोड़रापुर जा रहे थे, वह जैसे ही बनेवरा गांव के पास पहुंचे थे कि दो मोटर साइकिल सवार चार अज्ञात बदमाश पीछा कर धक्का दे दिये जिससे स्वर्ण व्यवसाई गिर गए। वही बदमाश अमित सेठ के सिर पर कट्टे के मुठिया से वार कर चोटिल कर दिए और डिग्गी में रखें चार किलो चांदी 25 ग्राम सोने के आभूषण सहित पांच हजार नगर लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए इस लूट को लेकर पीड़ित सहित क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। वही पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।लूट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र कुमार और एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिए।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है जांच पड़ताल की जा रही हैं।

