अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं एक कवि थे

                                                   
  जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज महाविद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन आज महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अगले क्रम मंे विद्यार्थियो के सम्मुख एक व्याख्यान माला आयोजित हुई। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महाविद्याल के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी  ने कहा कि स्व0 बाजपेयी एक महान व्यक्तित्व थे, उनके विचारों से देश के प्रति हमंे प्रतिबद्धता की प्रेरणा हमें मिलती है। वे कुशल राजनीतिज्ञ प्रखर वक्ता एवं एक कवि थे, वे सदैव याद किये जाते रहेगें। डाॅ0 सुधा सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष ने कहाकि वे ऐसे राजनेता थे जिन्हें आजातशत्रु कहा जाता है। डाॅ0 मनोज वत्स ने कहाकि उनका व्यक्तित्व विराट था, आज बाजपेयी जी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका स्मरण सदैव बना हुआ है। भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ0 अवधेश द्विवेदी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तिव पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन और कृतित्व पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें अधिक से अधिक छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के पारिवारिक एवं राजनैतिक जीवन पर एक वीडियों प्रसारित किया गया। 

कोविड 19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए छात्र/छात्राओ ने आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में बढ़ चढकर भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर सूरज यादव द्वितीय स्थान विमलेश कुमार यादव पर एवं तृतीय स्थान पर सोनू यादव रहे।

इस अवसर पर डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 राजेन्द्र सिंह, डाॅ0 विष्णु मौर्य, डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, डाॅ0 गोलोकजा कृष्ण द्विवेदी, डाॅ0 गुन्जन मिश्रा, संजय सिंह, सुधाकर मौर्य आदि उपस्थित रहे।

आयोजन मण्डल के सदस्य डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 सुधा सिंह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 आशीष शुक्ला, कु0 गगनप्रीत कौर, एवं डाॅ0 संतोष पाण्डेय रहे।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 सुधा सिंह ने किया।

Related

news 5288546698037012888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item