शराब के नशे में दूल्हे को देख भड़की दुल्हन शादी से किया इंकार

   
 जौनपुर।  जयमाल के वक्त दूल्हे को नशे की हालत में देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने और सात फेरे लेने से मना कर दिया। काफी मनुहार के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। घरातियों ने दूल्हे के सगे-संबंधियों को बंधक बना लिया। दुल्हन के लिए लाए गए आभूषणों को छोड़ने पर रजामंद होने के बाद बंधक बनाए गए बराती मुक्त हो सके। बिना दुल्हन के बरात लौट गई। बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर दुर्गा देवी गांव की घटना चर्चा का विषय बन गई है। 

 उक्त गांव के महेंद्र कुमार कश्यप की पुत्री की शादी जिले के ही सीतम सराय (बिड़ौरी) गांव के मानिक चंद्र कश्यप के बेटे से तय हुई थी। शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर धूमधाम से बरात आई। कन्या पक्ष ने बरातियों की आवभगत की। रात नौ बजे के करीब द्वारचार की रस्म पूरी हुई। बराती भोजन करने लगे। उधर, स्टेज पर जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंच गए। लोग तब हतप्रभ रह गए जब दूल्हे को शराब के नशे में स्टेज पर लहराते देख दुल्हन ने वरमाला डालने से इन्कार कर दिया। कोई कुछ टोकाटाकी करता, इससे पहले ही दुल्हन स्टेज से उतरी और घर में चली गई। घराती-बराती सभी सकते में आ गए। दोनों पक्षों के मानिद सुलह-समझौते का प्रयास करने लगे लेकिन बात नहीं बनी। मौके पर पुलिस भी आ गई। वर पक्ष के लोग हर्जाने के तौर पर साथ लाए गए आभूषण छोड़कर जाने को राजी हो गए। तब कन्या पक्ष ने बंधक बनाए गए बरातियों को छोड़कर छोड़ दिया। अंतत: बिना दुल्हन के बरात लौट गई। दुल्हन का साहसिक फैसला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

Related

news 5391726599893445767

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item