नवनिर्वाचित एम एल सी का कायस्थों ने किया जोरदार स्वागत , किया सम्मान
जौनपुर। शुक्रवार को नगर के एक होटल में कायस्थ कल्याण समिति द्वारा नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा का अभिनंदन व सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अस्थाना ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं अखिलेश श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम भेंट करके आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया। कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने श्री सिन्हा को कुशल नेतृत्वकर्ता एवं साहसी व्यक्तित्व का बताया। अपने संक्षिप्त भाषण में तमाम वक्ताओं ने श्री सिन्हा की कार्यकुशलता एवं उत्तम चुनाव संचालक के रूप में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा किया तथा उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दिया ।
प्रदीप कुमार अस्थाना एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सिन्हा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ,अपने भाषण में आशुतोष सिन्हा ने कायस्थ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा किया एवं विशेषकर कायस्थ कल्याण समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ गणतंत्र श्रीवास्तव ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया एवं संचालन कार्यक्रम के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाल शरण श्रीवास्तव ,शशि मोहन श्रीवास्तव ,ज्ञान श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव ,दिनेश श्रीवास्तव ,डॉ धनंजय श्रीवास्तव ,रवि श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव ,विनीत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट ,अमित खरे ,अमित अस्थाना, राजेश किशोर, मनीष श्रीवास्तव, शिव मोहन श्रीवास्तव, आलोक रंजन श्रीवास्तव ,मुकेश श्रीवास्तव , राजु श्रीवास्तव ,डा संजय श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव ,संजय अस्थाना डॉ अखिलेश श्रीवास्तव, विनित श्री,विनय श्रीवास्तव ,राजेश तिवारी आदि लोगों ने अपनी सहभागिता की।

