शहीदो के सम्मान में रखे गये कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने किया हंगामा

जौनपुर। सन् 1942 के स्वतंत्रा आन्दोलन में अपने प्राणो की आहूती देने वाले शहीदो के सम्मान में स्थापित किये गये शहीद स्मारक प्रवेश द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होने अधिकारियों से अभ्रदता करते हुए पूजन स्थल पर श्रध्दालुओ व अन्य आमंत्रित लोगो के बैठने के लिए विछाए गये गद्दे को अपने पैरो से रौद डाला। विधायक के इस तेवर से वहां पर मौजूद लोग दहल गये। विधायक की इस कारस्तानी के चलते शिलान्यास कार्यक्रम नही हो सका। 

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित जौनपुर जिले बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ में सन् 16 अगस्त 1942 को आजादी के आन्दोलन में प्राणो की आहूति देने वाले शहीदो के सम्मान में एक स्मारक बना हुआ है, इस स्मारक स्थल का सौन्दरीकरण के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पहल किया। आज डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इस कार्य का शिलान्यास करने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के लिए बीडीओ बक्शा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी तैयारी पूरी करके जिलाधिकारी का इंतजार कर रहे थे,शहीदो के परिजन समेत स्थानीय नागरिक भी पहुंच चुके थे। इसी बीच स्थानीय विधायक रमेश मिश्रा लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगो से पुछा यहां आज क्या कार्यक्रम है उसके बाद कड़े लहजे में पुछा बीडीओ कहा है, बीडीओ सामने आये तो उनसे तेज आवाज में कहा कि पत्थर कहा है इसी बीच तमतमाएं विधायक जी शिलान्याश के लिए बनाये गये हवन पूजन स्थल पर पहुंचकर वहां पर बिछे गद्दे को पैरो से फेकना शुरू कर दिया। विधायक के इस तेवर को देखते हुए वहां पर मौजूद अधिकारी व जनता दहल गयी। विधायक के इस कृत्य से स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है। 


Related

news 3483304299595073460

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item