संगठन के बल पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव मुकुंद तिवारी

 जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के मासिक बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल तबरेज ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने कहा कि आज देश आज महामारी से जूझ रहा है हम सबको सेवा भाव के माध्यम से सेवा सत्याग्रह के कार्यक्रम को सभी गांव तक पहुंचाना है। श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर सेवा सत्याग्रह का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। सभी ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत के अध्यक्ष के माध्यम से गांव को सेनेट्राईज कराया जाएगा और जरूरतमंद लोगों को जो घरों में आइसोलेशन में है उनको दवा की किट श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजी गई है। वह मुहैया कराई जाएगी उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई के नियुक्ति करा कर इस बात का संदेश दिया सत्ता का असर क्या होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तत्काल इस मामले पर कठोर कार्रवाई करें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में संगठन के कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए मुकुल तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। कार्यकर्ता के दम पर ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। हम सबकी अब और जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इस आपदा में हम सेवा भाव के माध्यम से लोगों के बीच में जाएं और उनकी मदद करें और अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डॉ आर सी पाण्डेय जी ने कहा कि पंचायत चुनाव से कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ है आगामी विधानसभा में जनपद जौनपुर अप्रत्याशित परिणाम देगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र निषाद पूर्व प्रत्याशी विधानसभा महमूद अंसारी जी राजकुमार निषाद, उस्मान अली, आज़म ज़ैदी, अजय सोनकर, महेंद्र बेलवंशी, बिलाल अहमद, राजकुमार गुप्ता, हाशिम अली, प्रवीण सिंह, नरेन्द्र पटेल, मोहम्मद अतीक, महेंद्र बेनवंशी आदि उपस्थित रहे। संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

Related

news 5498379466169678264

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item