धनंजय सिंह हुए पास, हरिबंश सिंह हुए फेल, सपा की मटिया हुई मेट
यह चुनाव परिणाम आगे चलकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के जिला संगठन और नेताओं का भविष्यफल लिखेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज दिन में 11 बजे से तीन बजे तक वोट डाला गया जिसमें सभी 83 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे के बाद वोटो की गिनती की गयी, जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी निर्दल प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को 43 वोट मिला, बीजेपी की बागी निर्दल उम्मीद्वार नीलम सिंह को 28 मत मिला, समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी निशी यादव को मात्र 12 वोट मिला जबकि भाजपा-अपनादल गठबंधन प्रत्याशी के खाते में एक भी मत नही आया। हलांकि वोटिंग का समय समाप्त होने के ठीक आधे घंटे पहले अपना दल ने श्रीकला धनंजय सिंह को समर्थन दे दिया था।
चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा और सपा खेमे में हड़कंप मच गया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव हमेशा 45 सदस्य समाजवादी पार्टी के विचारधारा का होने का दावा करते रहे है। वे इन सदस्यों को लखनऊ ले जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने परेड करवाया था। जिससे गदगद होकर अखिलेश यादव ने सभी सदस्यों से हाथ मिलाया था। सभी सदस्यो ने इस फोटो अपने अपने सोशल साइट पर वायरल भी किया था। लेकिन आज सपा के खाते में मात्र 12 मत आने से ढ़ोल की पोल खुल गयी।
उधर बीजेपी का जिला संगठन, नेता, मंत्री विधायक सभी लोग गठबंधन प्रत्याशी से दूरी बनाते हुए बागी नीलम सिंह के पक्ष में खड़े थे। जिसका परिणाम रहा कि आज 28 वोट नीलम को मिला।
चुनाव में मिली करारी हार से सपा खेमे में हड़कंप मच गया है वही बीजेपी खेमें में मायूसी छा गयी है।