सतीश पाठक चुने गए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री

 जौनपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक संरक्षक राजीव रत्नम तिवारी की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपदीय कार्यसमिति के सदस्यों एंव जनपद के समस्त ब्लाक अध्यक्ष/मंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि जनपद में जिला मंत्री का पद विगत वर्ष से रिक्त चल रहा था जिसका प्रभारी के रूप में निर्वहन संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह देख रहे थे जिसको लेकर प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय सुशील पांडेय एंव प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने निर्देशित किया है कि जिला मंत्री का चयन कार्यसमिति के माध्यम से नियमानुसार यथाशीघ्र कर लिया जाय।

    उपरोक्त के क्रम में जनपदीय संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह ने जनपदीय कार्यसमिति के सदस्यों व ब्लाक पदाधिकारियों के सम्मुख मुफ्तीगंज ब्लाक अध्यक्ष सतीश पाठक के नाम का जनपदीय मंत्री पद के रुप में प्रस्तावित किया जिसको वहां उपस्थित समस्त ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री एंव जनपदीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। 
इस अवसर सदन ने सर्वसम्मति से करंजाकला के ब्लाक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष व शैलेश सिंह को जिला संगठन मंत्री पद के दायित्व के लिए नियुक्त किया।
जनपदीय कार्यसमिति एंव ब्लाक पदाधिकारियों द्वारा जनपदीय मंत्री के रूप में सतीश पाठक, एंव जिला उपाध्यक्ष के रूप में अतुल प्रताप सिंह तथा शैलेश सिंह के जिला संगठन मंत्री पद के निर्विरोध निर्वाचन की सूचना जिलाध्यक्ष द्वारा दूरभाष से प्रांतीय अध्यक्ष एंव प्रांतीय महामंत्री को दी गयी जिसपर प्रांतीय नेतृत्व ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए पूरे जनपदीय इकाई को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जनपदीय मंत्री सतीश पाठक ने कहा कि वो पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने पद का निर्वहन करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह "टोनी" ने किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह मीरा कन्नौजिया दिवाकर चौहान संतोष बघेल,धीरज कश्यप प्रशांत पांडे मुन्ना लाल यादव संतोष सिंह, डॉ अनुज सिंह, मृतुन्जय सिंह रामसिंह राव राजीव सिंह लोहिया अजय सिंह स्वतंत्र कुमार विशाल सिंह संजय राय गिरीश सिंह अखंड सिंह अजीत सिंह सुनील प्रजापति नीतीश सिंह सुजीत सोनकर प्रदीप सूर्या रोहित सिंह संतोष उपाध्याय सजल सिंह, इमरान अली , सरोज सिंह बक्सा ,अरविंद सिंह, मटरू राम ,प्रवीण, प्रवक्ता भूपेश सिंह ,रामकृपाल यादव, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे।
सेवारत माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह जी ने  नवनिर्वाचित मंत्री सतीश पाठक को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए  शिक्षक हितों के संघर्ष में सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related

BURNING NEWS 5476221001427159915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item