अपनी साईकिल लेकर सड़को पर उतरे सपाई, दिखा गजब का उत्साह

जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी साईकिल लेकर सड़क पर उतर पड़े। शहर से लेकर गांव गांव तक सपा का झण्डा बैनर लिए सपा के नेता कार्यकर्ता नजर आये। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई जफराबाद विधानसभा के गौराबादशाहपुर से साईकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा सेवईनाला, गजना, धर्मापुर प्रसाद तिराहा होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंची। 

इस मौके पर जगदीश राय ने कहा कि बीजेपी सरकार में मंहगाई चरम पर है, डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है। बेरोगारो की भारी फौज रोजगार के लिए दर दर भटक रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। उधर काले कानून को लेकर किसान धरना प्रर्दशन कर रहे इसके बाद भी सरकार नही चेत रही है। 2022 के चुनाव में यूपी जनता बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकेगी और सपा सरकार बनायेगी। 

उधर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव अपनी टीम के साथ साईकिल यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे लेकिन कलेक्टेªट के मेन गेट पर पुलिस के जवानों ने बाहर ही रोक दिया काफी मशकत के बाद केवल जिला अध्यक्ष, पूर्व मंत्री केपी यादव समेत मात्र तीन लोगो को ज्ञापन देने के लिए कचेहरी परिसर में घुसने दिया। 

उधर शहर विधानसभा में सपा नेता जावेद सिद्दीकी अपने समर्थको के साथ कई गांवो में साईकिल चलाकर अखिलेश यादव का संदेश दिया। 


Related

JAUNPUR 1625372980293079172

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item