जनसत्ता दल के सक्रिय सदस्य बनाये गए जगदीश सिंह

खुटहन(जौनपुर) 4 अगस्त, क्षेत्र के फतेहगढ़ गॉव निवासी व छत्तीसगढ़ के कारोबारी समाजसेवी जगदीश सिंह को शुक्रवार को शाहगंज विधानसभा हेतु जनसत्ता दल में सक्रिय सदस्य बनाया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

 पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुचिता तिवारी ने जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के निर्देश पर पार्टी के प्रतापगढ़ कार्यालय में श्री सिंह को पार्टी की सक्रिय सदस्यता का प्रमाणपत्र सौपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ इन्हें पार्टी में शामिल किया गया है, आशा है वे दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए पार्टी को शाहगंज विधानसभा में नित नयी उचाईयों तक ले जाएंगे। इस अवसर पर जगदीश सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं तन मन से कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। शीघ्र ही क्षेत्र में बैठक कर अधिक से अधिक लोगो को पार्टी में जोड़ने का कार्य करूँगा। दल के कार्यकर्ता अनिल उपाध्याय ने कहा कि जगदीश सिंह एक कर्मठ व जुझारू जननेता है। उनके द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये जाने के उपरांत शाहगंज में संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर विकास गुप्ता, शिवम अस्थाना ,प्रियांशु सिंह ,वीरू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8360258566745187798

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item