चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंगा

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के चार दिन बीत जाने के बाद भी आज तक प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंगा। प्रशासन के रवैये से दुःखी पीड़ित पत्रकार यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि आजाद भारत का वह काला दिन 24 नवम्बर 2019, जब रक्षक ही  बन बैठा भक्षक। जौनपुर प्रशासन ही नहीं देश के लिये शर्मनाक, सिरकोनी बाजार (इजरी) की अविधिक कार्यवाही जिसमें शामिल थे जौनपुर प्रशासन के लोग। जौनपुर सदर के तत्कालीन तहसीलदार एवं उपजिलाधिकरी द्वारा अवैधानिक तरीके से प्रार्थी के मकान को ध्वस्त कराकर लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति को डम्पर लादकर उठा  ले गए। जिस घटना पर प्रार्थी ने तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर बताया गया किन्तु मकान घ्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं रोकी गई। जबकि मकान में ताला बन्द था। प्रार्थी व उसके परिवारी जन मौके पर नहीं थे। ध्वस्तीकरण की किसी द्वारा सूचना प्राप्त होने पर प्रार्थी के परिवारी जन मौके पर पहुँचे। किन्तु किसी की एक भी नहीं सुनी गयी।

     ज्ञात हो कि राजस्व ग्राम इजरी, तहसील सदर के गाटा सं0-78क एवं 78ख का नक्शे में विभाजन नहीं किया गया है, जिसका प्रार्थी सह-स्वामी है। राजस्व नियमावली के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु गाटा सं0-78क एवं 78ख का सर्वे तो किया गया किन्तु अधिग्रहण नहीं किया गया है। बगैर भूमि अधिग्रहण के सड़क निर्माण अवैध है। अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही, क्षतिपूर्ति एवं अवैध रूप से निर्मित सड़क को भूखण्ड सं0 78क एवं 78ख से हटाने को लेकर प्रार्थी दिनांक 09 अगस्त 2021 से सत्याग्रह आन्दोलन पर है। 

      आन्दोलन के चौथे दिन कामरेड विजय कुमार यादव 'ऊदल' ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यशवन्त कुमार गुप्त की मांगे जायज है, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिली भगत से ही इनके मकान का ध्वस्तीकरण हुआ जो गलत है। इनकी सभी माँगो को प्रशासन द्वारा मान लिया जाना चाहिए और दोषियों के बिरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए. सत्याग्रह को समर्थन में आलोक गुप्ता, लालबहादुर यादव, मो. रऊफ खान, छोटेलाल सिंह, जोगेंद्र बहादुर यादव, मुन्तजिर हुसैन, पन्नालाल, रियाजुल हक, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, जुबेर अहमद, दीपक वर्मा, विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित लोगों ने भी आन्दोलन के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

Related

JAUNPUR 1233541122398155592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item