भारत विकास परिषद ने राष्ट्रगान प्रतियोगिता का किया आयोजन

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा सेवा और संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत राष्ट्रगान प्रतियोगिता नगर के अम्बेडकर तिराहा स्थित स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में 23 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें आयुष गिरि प्रथम, साक्षी गिरि व रोहिणी पाठक द्वितीय एवं कुशाग्र वत्स तृतीय स्थान पर रहे। शाखा अध्यक्ष अवधेश गिरि ने कहा कि राष्ट्रगान प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर जिला संयोजक काशी प्रांत अतुल जायसवाल, वनवासी सहायता प्रकल्प प्रमुख भृगुनाथ पाठक, प्रकल्प प्रमुख अतुल सिंह, कार्यक्रम संयोजक संजय अस्थाना, डा. आशुतोष सिंह, शरद साहू, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, दिनेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सत्येन्द्र अग्रहरि ने किया।


Related

news 5246924119914444162

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item