खाद्यान्न वितरण की तिथि 17 अक्टूबर तक बढ़ी : D.S.O
https://www.shirazehind.com/2021/10/17-dso.html
जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह अक्टूबर, 2021 के प्रथम चक्र में होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट की दर से निःशुल्क वितरण की तिथि 05 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गयी थी।
कतिपय जनपदो में विभिन्न कारणो से कतिपय लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाना अवशेष है। उपरोक्त के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा माह अक्टूबर, 2021 के प्रथम चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना होने वाले खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाकर 17 अक्टूबर 2021 कर दी गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 17 अक्टूबर 2021 तक आधार प्रमाणीकरण एवं पोर्टबिलिटी के माध्यम से पूर्व में जारी सोशल डिस्टेसिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार शत्-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेगें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।