साक्षरता अभियान बढ़ाना है, घर-घर लोगों को जागरूक कराना है
https://www.shirazehind.com/2021/10/blog-post_587.html
खेतासराय। कस्बा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज, भारती विद्यापीठ, खेतासराय के छात्र छात्राओं द्वारा निर्वाचन साक्षरता अभियान के तहत शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता अभियान पर विशेष जानकारी देने के पश्चात हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। रैली में चल रही छात्राओं ने साक्षरता अभियान बढ़ाना है, घर-घर में इस अभियान को चलाना है के नारे लगा रहे थे। छात्राएं विद्यालय परिसर से बी एम हॉस्पिटल व बी एड छात्रावास होते हुए पुनः अपने विद्यालय परिसर में पहुची।
आदर्श भारती महा विद्यालय खेतासराय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने सभी छात्राओं को मत और मतदाता की विशेष जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता सफिया खान, गृह विज्ञान प्रवक्ता विभा पाण्डेय, किश्वरी सुल्ताना, सुधा मिश्रा, पूनम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, गिरजा शंकर विश्वकर्मा,दिनेश यादव, राजेश कुमार राव, राधेश्याम यादव, राजेश कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, रतन श्रीवास्तव तथा भारती शिशु विहार की प्रधानाध्यापिका कुमारी शबीना बानो सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।