अच्छेलाल चौधरी बनाये गए जिला कोषाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2021/10/blog-post_879.html
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की डायट पर आयोजित कार्यसमिति की बैठक में करंजाकला के ARP अच्छेलाल चौधरी को संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त कोषाध्यक्ष ने शिक्षक समस्याओ का समाधान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संगठन की कथनी और करनी में कोई अंतर न होने देने का संकल्प लिया।बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, आदि विषयों पर भी परिचर्चा की गई। इस अवसर पर संरक्षक सत्य प्रकाश पांडेय , जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जिलामंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी,मंडल उपाध्यक्ष व वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष डॉ सन्तोष तिवारी, मांडलिक मंत्री डॉ संजय सिंह, जिलाध्यक्ष(महिलामोर्चा) मंजू पांडेय, एसआरजी डॉ अखिलेश सिंह, धर्मापुर अध्यक्ष राजेश यादव, जिलासंगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव , मुद्रिका मौर्य, बक्सा अध्यक्ष विष्णु शंकर सिंह , जिलाउपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी, संजय दुबे सहित ब्लॉक के अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे।