जानिए जजों ने क्यों नगर में निकली साइकिल यात्रा
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_789.html
जौनपुर। न्यायाधीशों ने विधिक सेवा सप्ताह के क्रम में नगर में साइकिल रैली निकालकर लोगों को विधिक जानकारी दी। बाल दिवस के मौके पर जिला जज मदनपाल सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में बच्चों की ओर से प्रभातफेरी भी निकाली गई, जिसे जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।