सुभाष सिंह हुए प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2021/12/blog-post_624.html
इंद्रजीत सिंह मौर्यजौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र सिंह प्रधानाचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज को प्रदेश संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने व प्रेमचंद को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में नामित करने पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
इस मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को डॉक्टर सिंह द्वारा निश्चित रूप से एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी। डॉक्टर सुभाष सिंह सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे हैं। प्रधानाचार्य परिषद की मांगों को शासन स्तर पर उठाने के लिए वह निरंतर संघर्ष करते रहे हैं।
जनपद की प्रधानाचार्य डॉ शंकराचार्य तिवारी, डॉ जयप्रकाश सिंह ,डॉ ओम प्रकाश साही, डॉ रमेश यादव , डॉ राकेश सिंह, डॉ रणजीत सिंह पाली , डॉ ईश्वर यादव, डॉ नीरज, प्रेमचंद नीरज कुमार , डॉ भैया लाल यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता व ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर के प्रधानाचार्य विनोद राय, अनिल दुबे, शिव भूषण चौबे , अमरेश सिंह,
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह अन्य लोगों ने प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक गण को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया ।
जनपद जौनपुर को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित डॉ सुभाष सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई से जनपद के जनमानस के साथ-साथ सभी संस्था प्रधान गण ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किया।