सपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन
https://www.shirazehind.com/2021/12/blog-post_900.html
जौनपुर । समाजवादी पार्टी ने नगर मे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 119 वाँ जन्म दिवस समारोह का आयोजन कर "किसान दिवस" के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा 1929 में चौधरी चरण सिंह ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रवेश किया सर्वप्रथम इन्होंने गाजियाबाद में कांग्रेस का गठन किया 1930 में गांधी जी द्वारा चलाए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन में नमक कानून तोड़ने का आह्वान किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नरायन राय ने कहा कि चरण सिंह ने गाजियाबाद की सीमा पर आने वाली हिंडन नदी पर नमक बनाया था एवं दांडी मार्च में भी भाग लिया ,इस बार इन्हें 6 माह के लिए जेल भी जाना पड़ा इसके बाद इन्होंने महात्मा गांधी जी की छाया में खुद को स्वतंत्रता की आधी का हिस्सा बनाया। अपने संघर्षों से इनकी पहचान बढ़ती गई और राजनीतिक क्षेत्र में मोरारजी देसाई जी के कार्यकाल में चरण सिंह उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रहे इसी शासन में चरण सिंह मोरारजी देसाई के बीच मतभेद बढ़ गए इसके बाद चरण सिंह ने बगावत कर दी वह जनता दल पार्टी छोड़ दी कांग्रेस और दूसरी पार्टी के समर्थन से चौधरी चरण सिंह 22 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री का पद संभाला उसके बाद उन्होंने किसानों के लिए जो जो फैसले लिए आज भी उसका किसान लाभ पा रहा है।
समारोह का संन्चालन जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरशद खाँ,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, पूनम मौर्या विवेक रंजन यादव,दीपचंद राम,प्रदीप यादव,साजिद अलीम,अमित यादव, जेपी यादव,इर्शाद मंशुरी,शेखू खाँ,ऋषि यादव मनोज मौर्या, कमालुद्दीन अंसारी,अरशद , आसिफ शाह,मालती निषाद,सोनी यादव उषा यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।