जानिए आज कितने लोग मिले कोरोना पाजिटिव
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_123.html
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की जनपद में रफ्तार तेज होती जा रही है। शनिवार को 68 कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से दस और आरटी-पीसीआर से जांच में 58 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 499 हो गई है।
जनपद में चार जनवरी को मिले तीन संक्रमितों से जिले में महामारी के पुन: दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। महामारी वैज्ञानिक डा. जियाउल हक ने बताया कि संक्रमण में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। शनिवार को जहां 2853 लोगों में 1522 का नमूना लिया गया, वहीं 1331 लोगों की एंटीजन से जांच की गई। शनिवार को संक्रमण 2.30 फीसद हो गया।