जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन ने किया शोक-सभा
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_22.html
जौनपुर। जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के संरक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ समाज सेवी राकेश श्रीवास्तव की धर्मपत्नी भाजपानेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक-सभा आहूत की गयी। संरक्षक संतोष सिंह ने इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका स्वभाव मृदुल एवं सादगीपूर्ण रहा वह सदैव लोगों को मार्गदर्शन देती रहती थी।
जनपद ने एक मार्गदर्शक खो दिया जिसकी पूर्ति होना असंभव है। संगठन के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्त, महामंत्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित उपस्थित पदाधिकारीगण द्वारा देवलोकवासी आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। शोक सभा में मसूद मेंहदी, रामपाल सिंह, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, कवि जायसवाल, संजय गुप्ता, राकेश सिंह, शशिधर चौहान, जे0पी0 सिंह, मोहन शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह सोनू, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र निषाद, विकाश शुक्ला, गोपेश उपाध्याय, गोपी उपाध्याय, अजय साहू, नरसिंह मौर्य, रुपेश गुप्ता, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।