जानिए आज कितने लोग आये कोरोना के चपेट में
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_597.html
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण जनपद में निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को 65 और कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से 52 और आरटी-पीसीआर से जांच में 13 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 513 हो गई है। इसके पहले सोमवार को 64 संक्रमित मिले थे। जनपद में चार जनवरी को महामारी ने पुन: दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को 3160 का नमूना लिया गया। इसमें 1428 की जांच एंटीजन से की गई।