पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने संयुक्त रूप से किया रूट मार्च
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_788.html
जौनपुर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। शनिवार की देर शाम क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों से निडर होकर मतदान करने का आग्रह किया। साथ ही शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले तत्वों को चेतावनी भी दी।
खुटहन थाना प्रभारी अश्विनी दुबे के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री के छह दर्जन से अधिक जवानों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया, इसके बाद पटैला बाजार पहुंचे। वहां से बिशुनपुर बाजार होते हुए त्रिकौलिया गांव के बाद तिघरा, इमामपुर और गौसपुर बाजार में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जहां खाकी की ताकत का प्रदर्शन कर अराजकतत्वों को चेतावनी दी, वहीं लोगों से निडर होकर मतदान करने को कहा।