निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी
https://www.shirazehind.com/2022/02/blog-post_29.html
जौनपुर। बक्शा थाना परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है जो ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों तथा संभान्तजनों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखें हुए है। प्रशासन 90 प्रतिशत तक का मतदान कराने के लिए कमर कस चुकी है। मतदान प्रतिशत में अहम भूमिका निभाने वालों संभान्तजनों जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। सीओ सदर रणवीर सिंह ने कहा कि प्रधानों ने गांव में होने वाली समस्याओं से अवगत हुए।
उन्होंने वोटर को डराने धमकाने तथा प्रलोभन देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने नकली शराब से लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। इस दौरान एसओ दिब्य प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी, एसआई द्वय मनोज सिंह, द्वारिका यादव ग्राम प्रधान बबलू चौहान, अभिषेक सिंह, मुलायम यादव, कासिद अली, रामबुझारत यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुभाष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।