साध्वी को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2022/02/blog-post_756.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी स्थित रामजानकी मठ में महिला साध्वी को गोली मारकर घायल करने के मामले में साध्वी की बहन चंद्रावती दास ने रविवार की देर शाम केराकत कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। घटना शनिवार की सुबह हुई थी। घायल साध्वी का इलाज चल रहा है।
केराकत इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि साध्वी पर गोली चलाने वालों में मुख्य संजय वनवासी निवासी बम्बावन केराकत अपने सहयोगी ऋषि यादव निवासी थानागद्दी के साथ सोमवार की सुबह आठ बजे कहीं भागने की फिराक में रग्घुपुर मोड़ पर खड़ा था। तभी सूचना पर थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव अन्य हमराहियों के साथ पहुंच गए। मिली सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाशी लेने पर मुख्य आरोपित संजय वनवासी के पास से पिस्टल और दो खोखे बरामद हुए।बताया कि मठ के नाम से सत्तर बीघा से भी अधिक जमीन है। यही विवाद ही घटना का कारण है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।