दुकान पर चोरी कर रहीं तीन महिलाएं रंगेहाथ पकड़ी गई
https://www.shirazehind.com/2022/02/blog-post_775.html
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार में बुधवार को बर्तन की दुकान पर चोरी कर रहीं चार महिलाओं में से तीन को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक भागने में सफल हो गई। उक्त गांव निवासी किशोरी ठठेरा की बर्तन की दुकान है। दुकान पर पहुंची चार महिलाओं के कहने पर वह बर्तन दिखा रहे थे। इसी दौरान तीन महिलाएं करीब दस हजार रुपये मूल्य के फूल के बर्तन दो बैग में छिपा लिया और पसंद न आने की बात कहती हुई निकल गईं। दुकानदार ने संदेह होने पर चौथी महिला को पकड़ लिया। शोर मचाने पर जुट गए आसपास के ग्रामीणों ने दो अन्य महिलाओं को पकड़ लिया। उनके पास से बर्तन बरामद हो गए। एक अन्य भाग निकली। पुलिस तीनों महिलाओं के बर्तन समेत थाने ले गई।