पहले दिन किसी ने नही भरा पर्चा, जानिए किस दिन प्रिशू सिंह करेगें नामाकंन
https://www.shirazehind.com/2022/03/19.html
जौनपुर। एमएलसी चुनाव के लिए नामाकंन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नही किया बल्की आज बसपा प्रत्याशी समेत तीन लोगो ने एक एक सेट में पर्चा लिया। एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिशू नामाकंन के अखिरी दिन 19 मार्च को अपना पर्चा भरेगें।
विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए विगुल बज गया है। 15 मार्च से लेकर 19 मार्च पर्चा दाखिल करने की तारीख चुनाव आयोग ने मुकर्रर किया है। 9 अप्रैल 2022 वोटिंग तथा मतगणना 12 अप्रैल 2022 को होगा। नामाकंन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी भाजपा और सपा ने अपना पत्ता नही खोला है। ऐसे में इन दोनो प्रत्याशियों के नामों के लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है।
आज बसपा के सुरेन्द्र पाठक ने एक सेट पर्चा खरीदा है। निर्दल भानु प्रताप और भारतीय उत्तम सेना से योगेश कुमार ओझा ने एक एक सेट में पर्चा लिया है।
वर्तमान विधान परिसद सदस्य ब्रजेश सिंह प्रिशू ने 19 मार्च को नामाकंन करेगें हलांकि किस पार्टी से उम्मीद्वार होगें इसका खुलासा नही किया।