सतीश सिंह इनकाउंटर की मजिस्ट्रीयल जॉच शुरू
https://www.shirazehind.com/2022/03/blog-post_137.html
जौनपुर। उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज ने अवगत कराया है कि 8 मार्च 2022 ग्राम गैरवाह थाना सरपतहा, तहसील शाहगंज में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मृत अभियुक्त सतीश सिंह पुत्र रामनयन सिंह निवासी ग्राम मनिया, थाना सरायख्वाजा की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु प्रशासनिक अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर कार्यालय के द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है। इसकी जाँच हेतु सर्व साधारण को अवगत कराया जाता है कि उक्त दुर्घटना में जनहित आदि के संबंध में यदि किसी को कुछ कहना है अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह 28 मार्च 2022 को प्रातः 10.00 बजे से 2.00 बजे तक उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय शाहगंज, जौनपुर में उपस्थित होकर अपना बयान आदि अंकित करा सकता है।