वाहन छोड़कर भागे चोर
https://www.shirazehind.com/2022/03/blog-post_55.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गांव के नाले के खड्डे में शनिवार की सुबह पिकअप वाहन लावारिस मिला। पुलिस ने छानबीन की तो वाहन सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेमरी बाजार निवासी संजय कसौधन के नाम से पंजीकृत मिला। वाहन स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप खड्डे से निकलवाया और थाने ले गया। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पिकअप उसे सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे ने बताया कि उक्त वाहन शुक्रवार की रात संजय कसौधन के घर से गायब हो गया था। वाहन स्वामी ने जयसिंहपुर थाने में लिखित सूचना दी थी। वाहन की टंकी में डीजल नहीं था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि डीजल खत्म हो जाने पर वाहन चोर पिकअप छोड़कर भाग गए।