संतलाल गौतम अध्यक्ष व मंत्री बने मनोज कुमार सिंह
https://www.shirazehind.com/2022/04/blog-post_339.html
जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) बरसठी ब्लॉक इकाई का चुनाव जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कंपोजित विद्यालय गोरा पट्टी में आज चुनाव अधिकारी प्रमोद शुक्ला अध्यक्ष शाहगंज व डॉ आशीष सिंह कोषाध्यक्ष जौनपुर पर्यवेक्षक चंद्रेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें शिक्षकों की सर्वसम्मति से संतलाल गौतम को यूटा बरसठी का अध्यक्ष व मनोज कुमार सिंह को मंत्री चुना गया. जगदीश गौतम को यूटा का संरक्षक। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, संयुक्त महामंत्री वेचन लाल ,उपाध्यक्ष सुबास सरोज ,महिला उपाध्यक्ष, इंदू सिंह ,उपाध्यक्ष परदेसी, विक्रांत कुमार जायसवाल प्रवक्ता, अजय कुमार विश्वकर्मा प्रचारमंत्री ,विनोद कुमार पाल मीडिया प्रभारी, सुरेश चंद्र दुबे सोशल मीडिया प्रभारी ,परमेश्वर विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक ,उमाशंकर पटेल लेखाकार ,राजकमल राव ऑडिटर, नंद कुमार मौर्या उपाध्यक्ष ,ज्ञान प्रकाश पाल। उक्त अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ,कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ,उपाध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह, अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, निहाल सिंह संयुक्त महामंत्री ,राधे मोहन तिवारी ,प्रवेश पटेल अध्यक्ष ,आनंद प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह ,संजय सिंह ,विपिन मिश्रा, राजधारी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।