विवाहिता का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव,पति व सास हिरासत में

 खुटहन (जौनपुर):20 अप्रैल, मोजीपुर गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता का चिलबिल के पेड़ में साड़ी से फंदे के सहारे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। 

 उक्त गांव के अखिलेश यादव की 30 वर्षीय पत्नी रूबी यादव का शव सुबह घर के पीछे चिलबिल के पेड़ में साड़ी से फंदे के सहारे लटका दिखाई पड़ते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका इसी थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव के नंद कुमार यादव की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2012 सर्वजीत यादव के इकलौते पुत्र अखिलेश यादव के साथ हुई थी। उसके तीन पुत्र हैं। इनमें से सबसे बड़ा करीब नौ वर्ष का है। ससुरालीजन ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि सास चमेली देवी व पति अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। ससुर सर्वजीत यादव मौके पर नहीं मिले। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 4276486339214835299

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item