प्राथमिक विद्यालय की दो छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन, शिक्षकों में हर्ष
https://www.shirazehind.com/2022/05/blog-post_12.html
जौनपुर। विकासखंड कारंजाकला के प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर की दो छात्राओं अलीना फातिमा व प्रिया भारती का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। एक ही विद्यालय से 2 छात्रों का चयन होने से गांव सभा और विद्यालय शिक्षक परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक श्रीमती नेहा तिवारी ने बच्चों की मेहनत को इसका श्रेय दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती शमा फानूस ने दोनों बच्चों के प्रति उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किया। प्रिया भारती वह अलीना फातिमा ने भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा की इच्छा जाहिर की। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Siddharth yadav
जवाब देंहटाएंShubhkamnaye
जवाब देंहटाएंCongratulations
जवाब देंहटाएं