शिक्षक की मृत्यु से शिक्षकों में दौड़ी शोक की लहर
https://www.shirazehind.com/2022/05/blog-post_22.html
जौनपुर। ग्राम पंचायत पपरावन निवासी अभय प्रताप सिंह (सहायक अध्यापक) उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहवां पपरावन ,बरसठी का बीएचयू में उपचार के दौरान शनिवार की शाम निधन हो गया। श्री सिंह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। काफी दिनों तक उनका ईलाज टाटा हास्पिटल मुम्बई में चला लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। विशिष्ट बीटीसी 2004 में चयनित होकर जनवरी 2006 में प्राथमिक विद्यालय बघनरी विकास खंड बरसठी में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुये थे। 2016 में उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहवा पपरावन में सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति पाकर कार्यभार ग्रहण किये। उनको एक बेटा और एक बेटी है ।श्री सिंह अपने पिता सेवानिवृत्त अध्यापक सूबेदार सिंह के दो पुत्रों में छोटे थे। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके गांव एवं शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।