बेटी ने अपने शराबी पिता पर नशे में छेड़खानी का लगाया आरोप
https://www.shirazehind.com/2022/05/blog-post_457.html
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां बेटी ने अपने शराबी पिता पर नशे में छेड़खानी का आरोप लगाया है।
किशोरी ने मां के साथ मंगलवार रात थाने पहुंची। बताया कि उसका पिता नशेड़ी है और आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। इसका मां ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन पिता हरकतों से बाज नहीं आया। स्वजन के कई बार बीच- बचाव भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। थकहार कर मां व बेटी इसकी शिकायत करने थाने पहुंच गई।
थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कहा कि जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।