खबर का असर, दो गाजा तस्कर गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2022/06/blog-post_72.html
 जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में गाजा तस्कर सक्रिय होने तथा धड़ल्ले से  गांजे की बिक्री  की खबर चलने  के बाद प्रशासन की नींद टूटी और पुलिस ने  बीरभानपुर गांव के पास से  दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के  दौरान  दोनो के पास से  2 किलो 400 ग्राम नाजायज गाजा भी पुलिस ने बरामद   किया है। 
 आपको बता दें कि जलालपुर क्षेत्र के  नत्थानपुर,उदपुर, राजेपुर  सहित अन्य गांव में धड़ल्ले से गाजें की बिक्री चल रही थी। जिस के संबंध में 20 मई एंव 27 मई को शिराजे हिंद डॉट कॉम पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और गाजा तस्करों की तलाश में जुट गई। 
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:30 बजे  केराकत क्षेत्राधिकारी  गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कबूलपुर नत्थनपुर मार्ग पर नहर के किनारे बीरभानपुर गांव के पास संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को कबूलपुर की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए उनके हाथ में एक थैला था। पुलिस की चेकिंग देखकर वह वापस जाने लगे संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वह भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। 
पुलिस की पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम ताहिर अली निवासी राजेपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष सिंह निवासी उदपुर थाना जलालपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्ति  के पास से  2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस दोनों लोगो को गिरफ्तार कर थाने ले आई और संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज उनका चलान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी केराकत सहित उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, गजानन यादव, विजय मौर्य मौजूद रहें।

