सफाई कर्मचारियों ने पतंग उड़ा कर की पुरानी पेंशन की मांग

जौनपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा जौनपुर के द्वारा इंदिरा स्टेडियम के निकट पतंग के माध्यम से  प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने हेतु पतंग उड़ा कर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने  की मांग किया। 

इस अवसर पर सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी  जिला मंत्री शिवकुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन ही एकमात्र सहारा है यह कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी होती है सरकार को पुरानी पेंशन बहाल कर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए।

 इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामआसरे यादव, जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती, जिला उपमंत्री समरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य, जिला संगठन मंत्री संतोष राय, जिला उपाध्यक्ष रामसमुझ यादव, जिला संगठन मंत्री संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करंजकला मंगला प्रसाद यादव, ब्लॉक मंत्री करंजाकला सुरेंद्र सरोज, जंगबहादुर यादव, संतोष यादव, विनय कुमार, मनोज यादव, फूलचंद भारती, अरविंद सोनकर, बंसराज, इस्लाम अली, त्रिभुवन, सुनील सोनकर,विनोद कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

          

Related

JAUNPUR 1097037510828202457

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item