संस्कार भारती ने लगाया शिविर, 10 लोगों ने किया रक्तदान
समाज में जो भ्रांतियां हैं कि इससे व्यक्ति कमजोर हो जाता है, वह निरर्थक है, उसको दूर करना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में कुल 10 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ऋषि श्रीवास्तव, विष्णु गौड़, अजय गुप्ता, राजेश किशोर, वैभव जायसवाल, अंकित यादव, ऋषि यादव, शैलेश जी, विकास यादव, रजनीश मौर्य प्रमुख रहे।
इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत महामंत्री सुजीत कुमार, जौनपुर इकाई की अध्यक्ष डा. ज्योति दास, सह कोषाध्यक्ष मनीष अस्थाना, महामंत्री अमित गुप्ता, संजय गुप्त आदि उपस्थित रहे। शिविर में ब्लड बैंक की सुपरवाइजर पूर्णिमा यादव, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार, अंजना मौर्य, आशीष प्रजापति का विशेष सहयोग रहा। अन्त में निर्मल श्रीवास्तव प्रबंधक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

