डीएम के संज्ञान लेने पर जलनिगम कर्मियों के फूले हाथ पांव

फाइल फोटो 
'शिराज ए हिन्द डॉट कॉम ' के ख़बर का हुआ असर

 खेतासराय(जौनपुर)शाहगंज विकास खण्ड के अंतर्गत मानीकला में क़रीब दो सप्ताह से जलनिगम की टूटी पाइप के चलते आवागमन बाधित होने के मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है । रमजान और नवरात्र में भी कर्मियों की उदासीनता सामने आने पर उच्च अधिकारियों के फ़टकार के चलते आननफानन में महकमा के जेई ने दुरुस्त कराया । लीकेज पाइप का मरम्मत हो जाने पर आवागमन दुबारा शुरू हो गया । मुहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली


दरअसल यह गांव जिले के सबसे बड़े आबादी वाला गांव है । गांव के पूरब स्तिथ इनारा मुहल्ले में जलनिगम की पाइप लीकेज होने से पानी सड़कों पर बहने लगा । जिस से आवगमन में लोगों को दिक़्क़त शुरू हो गई । गांव के लोगों ने ऑपरेटर श्याम नारायण से शिकायत किया तो उसने अनसुनी कर दिया । क़रीब दो सप्ताह से जिलनिगम के टूटी पाइप से बहता रहा । लेकिन कोई कर्मी दुरुस्त कराने की बात तो दूर मौके पर पेट्रोलिंग करने तक नही आया था । गांव के बाशिंदों की इस समस्या को स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य अबु सहमा ने विभाग के जिम्मेदारों से की लेकिन कोई असर नही हुआ । उधर नवरात्र और रमज़ान को लेकर जिला प्रशासन ने बिजली पानी और साफ सफ़ाई को लेकर ख़ूब पेच कसा फ़िर भी यहाँ के कर्मियों पर कोई असर नही हुआ । 'शिराजे हिन्द' ने इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया तो हड़कम्प मच गया । जिलाधिकारी ने अनुज कुमार झा के संज्ञान में आने पर महकमा के लोगों के हाथ पांव फूल उठे । जिलनगम के जेई आकाश ने आननफानन में दुरुस्त कराया । 

निगम के जेई आकाश ने बताया कि पूरी टँकी के पानी को खाली कराकर लीकेज को दुरुस्त कराया गया । त्योहार के मद्देनजर पेट्रोलिंग की जा रही है ।

Related

जौनपुर 4741994789916466645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item