कई वर्षो से दूसरे के मकान पर कब्जा जमाये बैठी युवती ने की डीएम कार्यालय के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के अनुसार हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी रागिनी वर्मा का पुश्तैनी मकान है वे अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहती है यहां के मकान को उन्होने किराये पर दी थी। पहले करीब आधा दर्जन से अधिक किरायेदार रहते थे। सन 2015 में रंजना सिंह नामक एक युवती भी एक कमरा भाड़े पर ले लिया। शुरूआती दौर में वह अन्य किरायेदारो की तरह रहती थी दो वर्ष बाद कराया न देने के कारण मकान मालिक खाली करने के लिए कही तो उसने मकान नहीं छोड़ा तो रागिनी 2017 में सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर दी। उसके बाद कोर्ट कचेहरी, थाना पुलिस का चक्कर काटने दौर शुरू हो गया।
इस मामले में एसडीएम सदर सुनील कुमार ने बताया कि मकान मालिक ने थाना दिवस पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे घर में किराये पर रह रही रंजना सिंह मकान का किराया भी नही दे रही पूरा मकान कब्जा कर रखा है। सीटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल मौके पर तहसीलदार को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। टीम की मौजूदगी में मकान मालिक ने ताला तोड़कर घर को खाली किया।
युवती द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करके प्रयास के बारे में बताया कि इस मामले पर जांच किया जा रहा है जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इस मामले में एसपी सिटी ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि आज थाना दिवस पर रागिनी श्रीवास्तव ने प्रार्थना पत्र दिया था। सीटी मजिस्टेªट ने मौका मुआयना के लिए टीम भेजी थी मौके पर रंजना सिंह मौजूद नही थी बाद में रंजना ने डीएम कार्यालय आकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह के प्रयास किया लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे बचा लिया उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

