विकास पर आधारित पुस्तिका का हुआ विमोचन
https://www.shirazehind.com/2023/03/blog-post_151.html
जौनपुर। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सभा सांसद ने विधानसभाओं के विकास पर आधारित पुस्तिका का विमोचन कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि जनपद के विभिन्न विभागों , महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर ,स्वच्छ भारत मिशन, आयुष विभाग , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना ,नगर निकाय ,अल्पसंख्यक कल्याण ,समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना, अग्रणी बैंक ,सेवायोजन के अंतर्गत रोजगार , यूपी नेडा, पशुपालन, एनआरएलएम ,खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,ओडीओपी योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग,श्रम योगी मानधन योजना, फसल बीमा योजना ,आईसीडीएस के अंतर्गत पोषण वाटिका , उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, मत्स्य पालन, विद्युत विभाग ,कृषि विभाग आदि की उपलब्धियों की जानकारी दी।
राज्य सभा सांसद ने वर्तमान सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सरकार द्वारा मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है ,शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन मिड डे मील , मुफ्त किताबें, ड्रेस आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित है। प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय राशन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य किए जा रहे है।