धर्मापुर ब्लाक ग्राम सचिव संघ का हुआ गठन

 धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के शहीद हाल में शनिवार को बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी, ज्वाइंट बीडीओ की बैठक हुई जहां ग्राम विकास अधिकारी संघ धर्मापुर की कार्यकारिणी गठित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष, धर्मेंद्र राय मंत्री, अरविंद यादव जिला प्रतिनिधि, श्रुति गुप्ता कोषाध्यक्ष और सुबास चंद्र संरक्षक चुने गये। इस दौरान बीडीओ धर्मापुर काशी नाथ सोनकर ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी पर पूरा विश्वास है कि वह संवर्ग के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। एडीओ पंचायत लालजी राम ने संजय श्रीवास्तव सहित उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह ग्राम विकास अधिकारियों के हितों के साथ शासन—प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। इस अवसर पर बीडीओ काशीनाथ सोनकर, लालजी राम, संजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता, प्रेमचंद चौहान, ऋषभ सिंह, प्रिंस यादव, आकाश यादव, संजय मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 2044224715231119572

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item