आंखों में पट्टी बांधकर अधेड़ सुहेलदेव एक्सप्रेस के सामने कूदा, हुई दर्दनाक मौत

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रेलवे लाइन के पास एक अधेड़ ने अपनी आंखों में पट्टी बांधकर सुहेलदेव एक्सप्रेस के सामने कूद गया जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत का मंजर जिसने भी देखा वह सिहर गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर सुबह 6 बजे अधेड़ को टहलते हुए वहां शौच के लिए जा रहे कुछ लोगों ने देखा कि दिल्ली से गाजीपुर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस धड़ाधड़ आती हुई आ पहुंची जब तक ट्रेन आगे बढ़ती अधेड़ ट्रेन के पास आगे फटाफट आंखों में पट्टी बांधकर कूद गया जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के आस—पास शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने दौड़कर मौके पर पहुंचे तो अधेड़ की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने सूचना बरसठी थाना पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र ने पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से मृतक की पहचान किया जो गोठांव गांव निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र नन्हकू यादव बताया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया जिसके बाद शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

जौनपुर 2479812270203270888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item