राज्यांश शिक्षकों के खातों में बहुत जल्द हस्तानान्तरित हो जायेगा
https://www.shirazehind.com/2023/05/blog-post_907.html
जौनपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज को नेहरु इण्टर कालेज कुवरदा में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) शिक्षक हितों के लिए लगातार संघर्षरत् है तथा महीने की पहली तारीख को वेतन दिलाने के लिए अनवरत संघर्षरत् रहता है। संगठन के संघर्ष के बदौलत एनपीएस की कटौती का राज्यांश शिक्षकों के खातों में बहुत जल्द हस्तानान्तरित हो जायेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह ने सदस्यता पर संतोष जताते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सदस्यता की समीक्षा करते हुए बताया कि 105 विद्यालयों की लगभग 12 सौ सदस्यता प्राप्त हो चुकी है। शत् प्रतिशत सदस्यता कराने के लिए सक्रीय पदाधिकारियों का आह्वान किया।
बैठक में नेहरु इण्टर कालेज के प्रबन्धक डा0 धर्मेन्द्र सिंह प्रोफेसर टी0डी0पी0जी0 कालेज जौनपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसकी सदस्य संख्या होती है और उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) एकमात्र जनपद का संगठन है जिसके पास शत् प्रतिशत विद्यालयों की सदस्यता प्राप्त है। बैठक का सफल संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। बैठक के उपरान्त नेहरु इण्टर कालेज कुंवरदा के प्रधानाचार्य डा0 राकेश सिंह द्वारा भव्य सहभोज का आयोजन किया।
बैठक में दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, पारस नाथ सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, गुंजन श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।