पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_103.html
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव स्थित नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक नौशाद अहमद हेड कांस्टेबल मशकूर अहमद व कांस्टेबल विजय सिंह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे।इस दौरान मिली सूचना पुलिस ने भुसौड़ी नहर की पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार ब्यक्ति की पहचान शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी चर्चिल यादव उर्फ राम दीन यादव पुत्र राम तीरथ यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।