पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने एक युवक को दो किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह हेडकांस्टेबल अंगद सिंह व संजय कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने शेखाहीं पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी शैलेन्द्र प्रताप यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

जौनपुर 770929370684406320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item