साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने एनसीसी कैडेटों को किया जागरूक

जौनपुर। नगर के टीडी इण्टर कालेज में स्थित 96 यू0पी0, बी0एन0, एन0सी0सी0 में सी0ए0टी0सी0-316 कैम्प चल रहा है जिसका नेतृत्व कर्नल गिरीश शाह द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान कुल 450 एनसीसी कैडेट को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर थाना जौनपुर के साइबर विशेषज्ञ/मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल ने सोशल मीडिया से सम्बन्धित साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुये उपस्थित सभी लोगबों को जागरूक किया। साथ ही प्रशिक्षुओं को उनके साथ फ्राड/साइबर क्राइम होने की स्थिति में टोल फ्री नम्बर-1930 एवं साइबर क्राइम के रिपोर्ट हेतु पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7416604983506239421

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item