किसान दिवस पर सीडीओ ने सुनी अन्नदाताओ की समस्याएं
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_357.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ0 संजेश कुमार के द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को खेती के नए तरीकों, बीज जनित तथा मृदा जनित रोगों एवं उनके निवारण तथा उर्वरक प्रबंधन के संबंध में भी जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में मिलेट्स की खेती को अधिक से अधिक बढावा दिया जाये। किसानों को समझाया जाए कि कम से कम एक चौथाई हिस्से में मिलेट्स की खेती अवश्य करें। मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होते है।
गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर हरा चारा, टीन शेड, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।
जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में धान एवं मक्का के बीज का वितरण कराया जा रहा है। बीज की कमी जनपद में नही है।
जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिक्षण अभियंता सिचाई ने अवगत कराया कि 23 जून तक जनपद की नहरों में पानी उपलब्ध हो जाएगा। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, अधि. अभियंता विद्युत, सहित अन्य किसान गण उपस्थित रहे।